तीन अलग अलग ठिकानों में चोरी.,3 आरोपी गिरफ्तार.,मोटरसायकल जब्त.नगद के साथ सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-सकरी पुलिस ने तीन अलग अलग चोरी प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक समेत चोरी के सामान को भी बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रकरण क्रमांक-2

                     सकरी पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने  27 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 को दुकान बन्द कर घर गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा  पाया। पड़ताल करने पर पाया कि अज्ञात चोर ने सामान और नगदी समेत कुल पांच हजार रूपयोंसे अधिक सामान पर हाथ साफ किया है।

           शिकायत के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी सतोष साहू चिंगराजपारा निवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

प्रकरण क्रमांक-2

                   चोरी के दूसरे मामले में सकरी पुलिस ने कांटा तार चोरी के आरोप में रघुनन्दन बंजारे निवासी दलदलिहापारा को गिरफ्तार किया है। सकरी पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि रघुनन्दन बंजारे अपने घर में चोरी का जाली कांटा रखा है।

            मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पतासाजी की। आरोपी ने जाली कांटा का प्रमाण नहीं दिखाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर जाली कांटा चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपी के खिलाफ 41(1)(4), 379 का अपराध किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण क्रमांक-3

         चोरी के तीसरा मामला सकरी का ही है। पुलिस के अनुसार 31 मई को पेट्रोलिंग पार्टी को देखक एक वाहन चालक तेजी से भागने लगा। पुलिस को तेज वाहन चलाए जाने पर शक हुआ। इसके बाद वाहन चालक को घेराबन्दी कर पकड़ा गया।

             पुलिस ने मोटर सायकल सवार से वाहन का दस्तावेज मांगा। लेकिन उसने किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया।

           पूछताछ के दौरान आरोपी रमेश साहू ने मोटरसायकल चोरी का होना बताया। पुलिस को बताया कि वह तिफरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 41(1)(4),379 का अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

TAGGED:
close