लूट में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार..3 नाबालिग शामिल..नगद समेत..चाकू छुरी और डंडा बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— एन्टी क्राइन यूनिट और बिल्हा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। लूट पाट के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए तीन आरोपियों में दो नाबालिग हैं। आरोपी का नाम बिल्हा निवासी रितिक रात्रे है। 
 
                    बिल्ला पुलिस और एन्टीक्राइम टीम ने कार्रवाई कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के आरोप में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4 मई 2022 को थाना पहुंचकर ठाकुर देवा मल्हार निवासी  विक्रम ने मस्तूरी थाना  को बताया कि 28 अप्रैल की रात्रि में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
 
              घटना के दिन मोटरसायकल से उत्तम दास शांडिल्य, यशवंत दास मानिकपुरी के साथ बिलासपुर में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव जा रहा था।राम बुंदेला में रात्रि करीब 1 बजे मोटर सायकल का का सामने वाला चक्का पंचर हो गया। कोई साधन नही मिलने से अपने दोस्त के साथ मोटर सायकल को घसीटते हुए गांव की तरफ जाने लगे।
 
                     पीड़ित ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे ग्राम खम्हारडीह पासीद के बीच पहुंचे। इसी दौरान सड़क सड़क के पास 3 अज्ञात व्यक्ति मिले। आरोपियों के हाथ में  चाकू छुरी और डंडा था। तीनों ने मिलकर रास्ता रोका। तीनों ने धमकी देते हुए जेब से नगद 3000 रूपये और मोबाईल को लूटा।
 
             रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा को भी अवगत कराया गया। मुखबीर की सूचना और छानबीन के दौरान लूटपाट में शामिल तीन लोगों को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों में दो की उम्र 18 साल से कम पाया गया। लूट की मोबाइल और कुछ नगद आरोपियों से बरामद करने के अलावा चाकू,छोरी और डंडा को बरामद किया गया है।
close