दो अलग अलग अपराध में तीन गिरफ्तार..आर्म्स एक्ट का आरोपी भी पकड़ाया..तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने महिला अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग अलग मामले में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई की गयी है।
 
छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
 
               तोरवा पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवारी बाजार स्थित कपड़ा दुकान में काम करती है। दुकान का काम काज निबटाने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने छेड़छाड़ और पीछा करने लगे। 
 
                     पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लिया। दो आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों को नाम अनिल उर्फ राजू  और मनीष निर्मलकर है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354क, 354घ, 294, 506, 323,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। 
 
तलवार लहराते आरोपी गिरफ्तार
 
            पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तलवार लहराते एक युवक को गिऱफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी युवक का नाम जफर खान  है। आरोपी देवरीखुर्द का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि आरोपी युवक साहू आटा चक्की, किराना स्टोर के पास तलवार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। खबर के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी को आर्म्स एक्ट 25 के तहत धर दबोचा। खुखरी को बरामद कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया। 
close