चोरी के तीन मामले..लाखों का माल बरामद ..8 आरोपी गिरफ्तार..1 नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिल्हा पुलिस ने तीन प्रकरण में 8 आरोपियों समेत 1 लाख से अधिक कीमती सामान बरामद किया है। पकडे गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बिल्हा पुलि के अनुसार 18 जुलाई को बरतोरी निवासी तीन प्रार्थियों ने अलग अलग खेतो की फेंसिंग तार चोरी होने की शिकायत की। प्रार्थियों ने बताया कि मवेशियों से फसल सुरक्षित रखने तार का घेरा किया गया था। बीती रात चोरो ने सारे फेंसिंग को पार कर दिया।

                     मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की कार्रवाई की गयी। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि कुरेली गांव के दो युवक अनाप शनाप रूपए खर्च कर रहे हैं। सूचना पर दोनों संदेहियों को थाना लाकर पूछताछ की गयी। आरोपियों ने फेंसिंग तार चोरी का जुर्म कबूल किया।

             पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जालीदार फेसिंग तार को पांच आरोपियों को बेचा है। पुलिस ने तत्काल पांचो आरोपियों के अलावा एक नाबालिग को हिरासत में लिया। खरीददारों के पास से 24 बन्डल जालीदार तार को बरामद किया गया। बरामद किए तार की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है। 

 आरोपियों के नाम

               पकड़े गए आरोपियों के नाम कृष्ण मनहर, सूरज डहरिया, नोहर यादव, विजय महिलांगे,अशोक सोनवानी, लल्लूराम महिलांगे, सन्तु बंजारे, और नाबालिग है। 

TAGGED:
close