तीन अलग अलग ठिकानों पर धावा..दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार..तीनों के पास से भारी मात्रा शराब जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नशीले पदार्थ, जुआ, सट्टा, चाकू के खिलाफ अभियान चलाकर पचपेढी पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में 2 महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 पाव देशी, प्लेन 24 पाव, देसी कच्ची महुआ शराब 22 लीटर बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1)राजकुमारी केवट पति स्वर्गीय कुंवर सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पतई डीह थाना पचपेड़ी  जिला बिलासपुर।
2) मीना ठाकुर पति खेल सिंह ठाकुर उम्र 45 वर्ष ग्राम पतई डीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
3) अरविंद महिलांगे पिता भाऊ राम महिलांगे उम्र 35 वर्ष निवासी केवतरा थाना पचपेड़ीबिलासपुर।
                              
                      पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार नशेक के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान तीन अलग अलग ठिकानों पर कोचियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबीर ने बताया कि थाना क्षेत्र के पतईडीह स्थित आईटीआई शिक्षण संस्थान के सामने 2 महिलाएं अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति पचपेड़ी एसबीआई बैंक के सामने चोरी छिपे शराब बेच रहा है।
 
             जानकारी के बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर अलग अलग ठिकानों से तीनो आरोपियों को पकडा है। पुलिस टीम ने राजकुमारी केवट के कब्ज से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। आरोपी मीना ठाकुर के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है। अरविंद महिलांगे के कब्जे से 9 पाव लाल 24 पाव सफेद देसी प्लेन को मिलाकर कुल कुल 33 पाव शराब कब्जे में लिया गया है।
 
                                      तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) का अपराध दर्ज किया गया। तीनों पर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
 
TAGGED:
close