अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…आरोपी से तीन लाख 60 हजार का गांजा बरामद..घेराबन्दी के बाद पकड़ाया ओडिशा का आरोपी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर का भांडा फोड़ा है। पकड़ा गया आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिलासपुर में खपा रहा था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को राजकिशोर नगर से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी से कुल 18 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत करीब तीन 60 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी राजेश नाग सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर ओडिशा का रहने वाला है। 
सरकन्डा थाना प्रभारी फैजूल होदा शाह ने बताया कि 28 मार्च को मुखबीर से जानकारी मिली कि राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। टीम के साथ स्मृति वन के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को धर दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजेश नाग पिता जम्बेश्वर बताया। आरोपी ने बताया कि वह उपरफब्जी खरी थाना सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर उड़िसा का रहने वाला है। तलाश की दौरान आरोपी के कब्जे से 18 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब तीन लाख 60 हजार रूपयों से अधिक है।  आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कामय किया गया है।One attachment • Scanned by Gmail

1 साल होने पर कमेटी का रिजल्ट नहीं,वेतन विसंगति दूर करने मुख्यमंत्री के नाम बिलासपुर फेडरेशन ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
READ