उत्तरप्रदेश से लाकर, ऊंची कीमत में मौत बेचते तीन पैडलर गिरफ्तार.10 ग्राम कीमती एक्सटेसी बरामद.

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-थाना सिरगिटटी पुलिस ने  नारकोटिक्स सेल की सूचना पर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एमडीएमए यानि मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन बरामद किया है। जानकारी देते चलें कि एमडीएमए को एक्सटेसी, मोली, मेंडी, पिंगर्स/पिंगस नाम से भी जाना जाता है।
 
                   मामले में एडिश्नल एसपी और सीएसपी स्नेहिल साहू ने खुलासा किया कि बिलासपुर शहर मे नशे के कार्य मे संलिप्त सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारकोटिक्स सेल और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम को  जानकारी मिली  कि धर्मेन्द चैहान नाम का व्यक्ति 2 साथियों के साथ एमडीएमए. ब्रिकी करने हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जा रहा है। 
 
घेराबन्दी में तीन गिरफ्तार
 
             जानकारी के बाद संयुक्त टीम ने योजना बनाकर हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर दिया  इसी बीच 3 व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया। तत्काल तीनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनो ने अपना धर्मेन्द चैहान,नीतेश डोडवानी,और सीमा यादव बताया।
 
        जांच पड़ताल के दौरान तीनों के कब्जे से 17 नग छोटी जीप पैकेट मे रखे गए माद्रक पदार्थ को जब्त किया गया। आरोपियों ने मादक पदार्थ का नाम एमडीएमए बताया। आरोपियों से 10 ग्राम, 1 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,1 फाईबर गिलास, 1 फाईबर प्लेट, 50 छोटी जीप पाॅलीथीन और 3 स्क्रीन टच मोबाईल को जब्त किया गया।
 
उत्तरप्रदेश से आपूर्ति
 
                                  एडिश्नल एसपी ने बताया कि बारीकी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि  आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बिलासपुर आने के दौरान बस स्टैण्ड बिलासपुर मे सम्पर्क नशे के सौदागरों से हुआ। नशीले पदार्थ ड्रग्स की कार्य मे शामिल किया। बिलासपुर निवासी नीतेश डोडानी नशीली सामान का डिलवरी कराता है। इसके अलावा कोरबा निवासी सीमा यादव भी पेडलिंग का काम करता है।
 
बरामद सामान
 
               पुलिस ने तीनो आरोपियों से कुल माद्रक पदार्थ 10 ग्राम एम.डी.एम.ए., 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21,22 एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय वास्ते रिमाण्ड पर भेजा गया। 
 
पकड़े गए आरोपी
1)धर्मेन्द चैहान पिता शिवराज सिंह चैहान निवासी सलेमपुर खुटियाना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)
2) नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी  निवासी दयालबंद  सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर 3)सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा
 
सराहनीय कार्य
कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक धनुष पाटले, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय,अफाक खान एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।
close