बलात्कार के आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार..आरोपी ने शौचालय में लूटा इज्जत..साथियों ने किया सहयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- तखतपुर पुलिस ने एक दिन पहले युवती के साथ बलात्कार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार युवती 26 की सुबह करीब पांच बजे बारी गयी थी। लौटते समय मुकेश अपने दो अन्य साथियों के साथ पकड़ा। और शौचालय में बलात्कार किया। युवती के शिकायत पर पुलिस ने चन्द घंटे बाद आरोपियों को धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   तखतपुर पुलिस जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की सुबह युवती के साथ  बलात्कार के आरोपी समेत अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 की सुबह पांच बजे बारी से लौट रही थी। इसी बीच मुकेश और उसके अन्य साथियों ने पकड़ लिया। जबरन महेश के शौचालय में ले गए। उसके साथ मुकेश ने बलात्कार किया।

               युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोपहर को ही मुकेश समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही तत्काल आरोपियों को धर पकड़ करने पुलिस जवानों को रवाना किया गया।

                             पुलिस ने चन्द घंटों के अन्दर आरोपी मुकेश रजक पिता रामचरण रजक उम्र 20 साल, रामकुमार सारथी  पिता परमात्मा सारथी उम्र 33 साल और संजय धुरी पिता दयाराम धुरी उम्र 20 साल को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

close