पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की कार से तीन वाहन क्षतिग्रस्त..देर रात की घटना.. 2 लड़कियां समेत चार लोग घायल..1 की हालत गंभीर..सभी अपोलो में भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की कार देर रात रिंग रोड 2 स्थित वसुंधरा नगर के सामने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को ठोक दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होन्डा सिटी के परखच्चे उड़ गये। वहीं सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि होन्डा सिटी के स्टेयरिंग सिट पर मंत्री का रिश्तेदार बैठा था। जो काफी नशे में पाया गया। कार में मंत्री के रिश्तेदार समेत चार लोग सवार थे। इसमें दो लड़कियां भी थी। 
 
          रिंग रोड नम्बर 2 के सामने वसुन्धरा नगर के आगे मुख्य मार्ग पर देर रात्रि अनियंत्रित हीरो होन्डा सिटी ने सड़क किनारे खड़ीं तीन गाड़ियों से टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  होन्डा सिटी समेत तीन गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए । घटना देर रात करीब ढाई बजे के आसपास की है। सफेद रंग की होन्डा सिटी का नम्बर CG  10 AS- 2780 है। जानकारी के अनुसार स्टियरिंग पर बैठा युवक मंत्री का रिश्तेदार था। जो काफी नशे में पाया गया।
 
               प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होन्डा सिटी की रफ्तार तेज थी। अनियंत्रिंत होन्डा सिटी ने एक साथ तीन गाड़ियों को निशाना बनाया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे खड़ी 2 पिकअप और एक छोटा हाथी के परखच्चे उड़ गए। 
 
                                  यद्यपि मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके जानकारी मिली कि होन्डा सिटी में दो युवक और दो लड़कियां बैठी थी। चारों को गंभीर चोटी पहुंची है। गंभीर रूप से घायल पूर्व मंत्री के रिश्तेदार समेत चारों को पहले आरबी अस्पताल में फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें एक लड़के की हालत बहुत गंभीर बतायी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close