गोंदिया में पकड़ाया करोड़ों का ठग..पारूल माथुर ने बताया..कम्पनी के खिलाफ जिले में7 अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने आज चिटफण्ड मामले में खुलासा कर बताया कि गोंदिया से जीएन गोल्ड कम्पनी का फरार डाय़रेक्टर खेमेन्द्र बोपचे को महाराष्ट्र गोंदिया आमगांव से गिरफ्तार किया गया है। पारूल माथुर ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने पिछले दो सप्ताह में 16 प्रकरणों में दर्ज आरोपी के खिलाफ गोंदिया से दूसरी गिरफ्तारी को अंमजाम दिया है। आरोपी खेमेन्द्र बोपचे पिता नेतराम बोपचे आमगांव गोंदिया का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120,(बी) 34, निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4,5,6, 10 धन परिशोधन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खेमेन्द्र ने बिलासपुर जिले में दर्ज सात मामलों में लगभग 5 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया है।
 
                 पत्रकारों को वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण टीम के साथ ठगी के आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार  अभियान  को अंजाम दे रहे हैं।
 
            जी.एन.गोल्ड के फरार आरोपियो की पतासाजी कर पुलिस टीम ने गोंदिया महाराष्ट्र कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी खेमेन्द्र बोपचे पिता नेतराम बोपचे उआमगांव से गिरफ्तार को किया है। आरोपी को कोटा पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने 15 दिसम्बर को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया है।
 
             जीएन गोल्ड कम्पनी के खिलाफ जिले के थाना कोटा तोरवा बिल्हा रतनपुर तखतपुर सरकंडा मस्तूरी बिल्हा में ठगी के कुल 7 मामले दर्ज हैं। कम्पनी के खिलाफ राज्य के अन्य जिलों धमतरी कोरबा सूरजपुर रायपुर दुर्ग बेमेतरा में भी अपराध पंजीबद्ध हैं। जीएन गोल्ड के खिलाफ बिलासपुर समेत प्रदेश में कुल 16 अपराध दर्ज है। जिले में दर्ज अपराध  में ग्राहकों से लगभग 5 करोड़ रुपयों की ठगी की गयी है।
  
              पारूल माथुर ने बताया कि थाना कोटा में जीएन गोल्ड कम्नी के खिलाफ 1 अप्रैल 2017 में लक्ष्मीकांत साहू निवासी करगीकला ने रिपोर्ट लिखवाया था। लक्ष्मीकांत ने रिपोर्ट में बताया कि कम्पनी संचालक सतनाम सिंह रधावा, शैलेद्र गोस्वामी, खेमेन्द्र बोपचे,और अन्य आरोपियां ने मिलकर 6 वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। लालच में कई लोगों ने करोडो रूपया जमा किए। बदले में कम्पनी ने बांड भी दिया । पैसा वापसी के समय कम्पनी फरार हो गयी।
 
      पुलिस कप्ताने के अनुसार पुलिस ने अभी तक कम्पनी  डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया है। शासन के मुख्य एजेंडा को ध्यान में रखते हुए जीएनगोल्ड कंपनी के अन्य डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह को दिसम्बर माह में जेल भेजा गया है। दोंदिया में खेमेन्द्र वोपचे के साथ दूसरी गिरफ्तारी की गयी है। 
 
              पुलिस ने कम्पनी के ही एक अन्य फरार आरोपी डायरेक्टर शैलेंद्र गोस्वामी की सम्पत्ती को कुर्क करने धमतरी कलेक्टर महोदय को पत्राचार किया गया है। साथ ही अन्य डायरेक्टरों की सम्पत्ति की जानकारी हासिल कर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
 
          आमगांव गोंदिया से खेमेन्द्र को गिरफ्तार करने में सायबर सेल निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान, थाना कोटा- सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे ,आरक्षक अखिलेश पारकर ,सायबर सेल-आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक नवीन एक्का का विशेष सहयोग रहा ।
close