अब तक 4लाख 43 हजार मीट्रिक टन की खरीदी ..1 लाख 38 हजार किसानों ने बेचा धान.. कबीरधाम में उचित मूल्य दुकानों पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 बिलासपुर—-प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ समितियों से धान का उठाव भी शुरू हो गया है। अब तक एक लाख अड़तीस हजार से अधिक किसानों से चार लाख तिरालीस हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है।
 
              प्रदेश के पन्द्रह जिलों में समितियों से धान का उठाव कस्टम मिलिंग के लिए शुरू हो गया है। इसके लिए एक हजार नौ सौ उनसठ राईस मिलर्स ने अपना पंजीयन कराया है। धान के उठाव के लिए मिलर्स को अब तक सत्रह हजार से अधिक मीट्रिक टन का डी.ओ. भी जारी किया जा चुका है।
 
                  छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों से आने वाले अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर पुलिस ने करीतगांव में सात सौ कट्टा और उड़ियापाल में सौ कट्टा धान जब्त किया है।  कबीरधाम जिला कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए बारदाना जमा नहीं करने के मामले में छह उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है।  
close