प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने लगाई फांसी..एक साल बाद सामने आयी खुलासा..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)— पत्नी को लड़ाई झगड़ा कर आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला एक साल पुराना है। तखतपुर पुलिस ने प्रकरण को सुलझाते हुए रामनिवास धुरी ग्राम छिरहापारा से पकड़ा है।
 
                                              तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि 22 सितम्बर 2020 को मृतिका बिस्मत बाई धुरी अपने ससुराल घर ग्राम छिरहापारा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर की।  मामले में थाना तखतपुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । मर्ग पर घटना संदेहास्पद होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
 
               अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देश पर मामले की जांच गहनता के साथ की गयी। जांच पड़ताल के दौरान या गया कि मृतिका के साथ पति रामनिवास धुरी की हमेशा झगड़ा होता था। आरोपी रामनिवास बिस्मत बाई धुरी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। प्रताड़़ना से परेशान हो कर बिस्मत बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
 
                     आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 आईपीसी कायम किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी को कुछ ही घंटों के अन्दर  गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 
                 पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, आरक्षक तरुण केसरवानी, आकाश निषाद, नवल पैकरा का विशेष भूमिका सराहनीय रहृी।
close