Makar Sankranti से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Shri Mi
3 Min Read

Makar Sankranti-वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग शनि, सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा। आपको बता दें कि शनि देव और शुक्र ग्रह मकर राशि में पहले से ही विराजमान हैं। वहीं सूर्य देव 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Capricorn) बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के बनने से धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मेष राशि (Aries Zodiac)

Makar Sankranti-त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बनेगा। जिसे कर्म का भाव माना गया है। इसलिए इस समय जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं छात्रों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। राजनीति और मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए ये बहुत अच्छा समय रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

Makar Sankranti-आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बनेगा। जिसे शत्रु और रोग का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों का आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही करियर के लिहाज से यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। मतलब आपको सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close