Trigrahi Yog: त्रिग्रही योग बनने से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, सूर्य और शनि देव की रहेगी विशेष कृपा

Shri Mi
3 Min Read

Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को त्रिग्रही योग का निर्माण मकर राशि (Trigrahi Yog In Makar) में होने जा रहा है। इस योग का निर्माण शनि, शुक्र और सूर्य देव की युति से होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि (Mesh Zodiac)

त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही नौकरी बदलने का मूड बनेगा। इसी के साथ पैसा और पद दोनों पाएंगे। वहीं जो कारोबारी हैं, उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वह व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे विदेश और भाग्य का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको इस समय पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी इस अवधि में मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको भूमि, भवन का भी लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

त्रिग्रही योग मीन राशि के लोगों को करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपके आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। साथ ही आर्थिक मामलों में आप खूब उन्नति करेंगे। वहीं मीन राशि पर जनवरी से साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इसलिए आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close