परिवार को खुश करने चारों ने रच डाली साजिश..अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…षड़यंत्र में 2 महिलाएं भी शामिल..आरोपियों पर दर्ज हुआ FIR

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—-(टेकचंद कारड़ा)—परिचित से तीन लाख रूपए का फर्नीचर लेने के बाद ब्लैकमेल के आरोप में चार लोगों के खिलाफ जरहागांव पुलिस ने चार आरोपियों पर 420 का मामला दर्ज किया है। ब्लैकमेल करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
 
             पुलिस सूत्रों से हासिल जानकारी के अनुसार जराहागांव थाने में पीयूष तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में पीयूष तिवारी ने जानकारी दी कि ग्राम खमरिया निवासी प्रियंका लहरे से जान पहचान 2018 में हुई। प्रियंका लहरे ने अपने घर वालो की बिना सहमति अतुल राठौर से आर्य समाज मे शादी की। बाद में दोनों परिवार की सहमति से हिंदू रीति रिवाज से  भी शादी की।
 
           सामाजिक तौर पर शादी होने के बाद लड़के वालों को खुश करने प्रियंका ने पीय़ूष तिवारी निवासी रायपुर को झांसा मेे लिया..और फर्नीचर खरीदवाया। खरीदते समय आरोपियों ने प्रार्थी को बताया कि बाद में पैसा लौटा देंगे। पीयूष ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को यह भी जानकारी दी कि प्रियंका के परिवार वालों ने नगदी 3 लाख रूपए लिए। 26 अगस्त 2019 को स्टाम्प में लिखित में आश्वासन भी दिया। बावजूद इसके आरोपियों ने पैसा नही लौटाया ।
 
           प्रार्थी पीयूष ने जरहागांव  पुलिस को बताया कि योजनाबद्ध तरीके से प्रियंका लहरे, शशि लहरे, शेलेन्द्र लहरे और अतुल राठॊर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीयूष की शिकायत पर जरहागांव  थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने पूरे मामले को विवेचना में लिया। प्रियंका, शशि शैलैन्द्र और अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा420,120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। 
 
रायपुर में भी अपराध पंजीबद्ध
 
सीजी वाल संवादाता को जरहागांव थाना पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी पीयूष तिवारी को ब्लैकमेल किया जा रहा था। अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर पीयूष को चारों ने ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेलिंग के खिलाफ पीयूष ने चारों के खिलाफ मौदहा थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। मौदहा थाना प्रभारी ने भी अपराध पंजीबद्ध किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close