आज होगा अण्डर 19 क्रिकेट का ट्रायल ..खिलाडियों का होगा फैसला..विन्टेश ने बताया..दिग्गजों की रहेगी नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-क्रिकेट संघ बिलासपुर के अंडर 19 खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।क्रिकेट संघ सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अंडर 19 का ट्रायल 25 फरवरी को लिया जाना है। क्रिकेट संघ बिलासपुर ने 24 फ़रवरी को सिलेक्टर सुशांत राय ,देवेंद्र सिंह, शैलेश सैमुअल, आलोक श्रीवास्तव ,भूपेंद्र पांडे ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया को पूरा किया है। 
 
            क्रिकेट संघ बिलासपुर सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का अण्डर 19 ट्रायल 25 हो होना है। 24 फरवरी को सुशांत राय ,देवेंद्र सिंह, शैलेश सैमुअल, आलोक श्रीवास्तव ,भूपेंद्र पांडे की मौजूदगी में खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
 
चयन समिति ने अण्डर 19 के लिए बिलासपुर से संस्कार शुक्ला, सलमान खान, उत्कर्ष जायसवाल, जी श्रीकांत, दुर्गेश जटाशंकर, सुयश वस्त्रकर, रोहित नेतानी, उमंग गंधे, आदर्श सिंह ठाकुर, अभिजीत टाह,, अनुज सिंह, अमन बोले, अंकित ध्रुव, नमन तिवारी अमन मराठा अरविंद धीरज, परमात्मा पांडे, रुद्राक्ष तिवारी, प्रथम सिंह, प्रतभ वर्मा ,आदित्य सिंह परिहार, दीपक सिंह बघेल पर विश्वास जाहिर किया है।
 
                  सभी चयनित  खिलाड़ियों को 25 फ़रवरी को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में वेशभूषा में उपस्थित होने को कहा गया है।चयन प्रक्रिया में विशेष रुप से छत्तीसगढ़ स्टेट स्टेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई,  ओपी यादव , आशीष शुक्ला,दिलीप सिंह,महेंद्र  गंगोत्री, रितेश शुक्ला, फिरोज अली ,महेश मिश्रा, शेख अल्फाज, सोनल वैष्णव उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close