अंधेरे का फायदा उठाया..महिला पुरूष ने किया जानलेवा हमला..दोनो आरोपी न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—– जानलेवा हमला के आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों ने पीड़ितों पर ईटा पत्थर फेंककर जान लेवा हमला किया था। पुलिस के अनुसार जानलेवा हमला का मामला 24 फरवरी देर रात्रि की है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,34 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                                  सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को न्यू लोको कालोनी चुचुहियापारा निवासी अनुरक्त सिंह थाना पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 फरवरी को रात्रि करीब 9 बजे कोरियापारा ईटा भट्ठा के पास हरिशचंद्र और राकेश के साथ गांजा पी रहा था। इसी दौरान ईटा भट्ठा के पास स्थित झोपडी मे मोबाईल की टार्च जैसी रोशनी दिखाई पडी। रोशनी देखने के बाद तीनो झोपड़ी के पास पहुंचे। इस दौरान एक लडका और एक महिला को पाया गया। दोनो ने झगड़ा करना शुरू कर दिया।
 
           इसी बीच महिला ने हरिशचंद को ईट्टा फेककर मारा। और मौके पर ही हरिशचंद गिर गया। और महिला भागने में कामयाब रही। अनुरक्त ने बताया कि राकेश दोनो मौके से भागने लगे। तभी झोपडी में छिपा लडका पीछे से राकेश के सिर  पर ईट से हमला कर दिया। ईट राकेश के दाहिने गाल पर लगी। डर से दोनो अलग-अलग दिशा मे भागकर छिप गये। ल़ड़का और लड़की के भागने के बाद दोनो ईट्ट भट्ठे के पास पहुंचे। हरिशचंद्र घायल अवस्था में अचेत मिला। सिर से काफी खून निकल बह रहा था।  चेहरे और आंख पर भी चोट लगी थी। डायल 112 मे सूचना देकर तत्काल बुलाया गया। हरिश्चन्द्र को  सिम्स में  भर्ती कराया गया। 
 
             पुलिस के अनुसार अनुरक्त सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 307 का अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटना में घायल राकेश ने मोबाईल पेश किया। मोबाइल की आईएमईआई नम्बर और पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि संदेही सेलर का रहने वाला है।
 
               आलाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई।  संदेही लोकनाथ धुरी को हिरासत मे लिया गया। निशानदेही पर सहयोगी महिला पुष्पा अनंत को भी पकड़ा गया। गहन पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि तीनों नशे के हालत मे मौके पर पहुंच मारपीट और गाली गलौच करने लगे।  गुस्सा आने पर ईट  से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कबूलनामा के बाद दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
 
पकड़े गए आरोपी
1) लोकनाथ धुरी पिता रामनारायण धुरी उम्र 27 वर्ष निवासी सेलर थाना सीपत बिलासपुर
2) पुष्पा अनंत पिता अनिल अनंत उम्र 30 वर्ष निवासी जोडा जैतखाम के पास तालापारा
 
पतासाजी में शामिल
 
                       कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक परिहार, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक हेमंत सिंह, अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close