भतीजे को घर से बाहर निकाला..फिर दुष्कर्म को दिया अंजाम..चन्द घन्टे के अन्दर पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने शिकायत के बाद दुष्कर्म के आरोपी को चंद घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी पासिद निवासी लखन केवट ने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। रात्रि शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
 
            बिल्हा पुलिस के अनुसार 12 सितम्बर की रात्रि करीब साढ़े 12 बजे पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि 11 सितम्बर को घर में अपने दीदी के बेटे के साथ थी। माता पिता बाहर गये थे। शाम करीब 7  बजे आरोपी लखन केवट घर आया। और मौका पाकर जोर जबरदस्ती करने लगा । बहन के बेटा को डरा धमका कर घर से भगा दिया। अकेले पाकर आरोपी ने कपडे को फाडकर अलग कर दिया। मशीन रूम में ले जाकर बलात्कार किया। 
 
                    माता पिता रात करीब 9 बजे घर पहुंचे। घटना की जानकारी सिलसिलेवार दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवा रही हूं। लड़की की शिकायत पर आरोपी लखन केवट के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज किया गया। 
 
       प्रकरण को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। तत्काल टीम गठन कर आरोपी की पतासाजी तेज की गयी। पतासाजी के दौरान आरोपी को रात में उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया।
TAGGED: ,
close