भारत मे कोरोना के सक्रिय मामले 4.47 लाख के पार,जानिए राज्यो मे क्या है स्थिति

Chief Editor
5 Min Read

नयी दिल्ली-देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 35,999 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 92.57 से अधिक पहुंच गयी जबकि चिंता की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी गयी और सक्रिय मामलों की संख्या 4.47 लाख के पार पहुंच गयी।विभिन्न राज्यों से बुधवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 5830 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,47,346 हो गयी है।देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी और अब यह 93.69 फीसदी रह गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पिछले 24 घंटों के दौरान 31983 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 86,73,387 हो गयी है। इसी अवधि में 422 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,165 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.82 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है।महाराष्ट्र कोराना के संक्रमित, सक्रिय और रिकवरी के मामले में शीर्ष पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमितों के 6159 नए मामले और कोरोना से 4844 लोग इस वायरस से मुक्त हुए है। जबकि 65 लोगों की इस महामारी से मौत हो गयी। राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या करीब 17.96 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 84,464 तथा कोरोना से मुक्त मामलों की कुल संख्या 16.63 लाख से अधिक है। जबकि 46748 लोगों की जान चली गयी है।

देश की राजधानी में भी सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी गयी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,98,780 हो गयी है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 38,227 रह गयी है।कर्नाटक में पिछले 24 घंटो के दौरान सक्रिय मामलों में 278 की वृद्धि आयी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8,78,055 हो गयी है। इस दौरान 1,333 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,41,432 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 11,714 हो गया है। जबकि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी के कारण सक्रिय मामलों में तेजी देखी गयी है जिससे राज्य में अब सक्रिय मामले बढ़कर 24,890 तक पहुंच गए।

आंध्र प्रदेश में आज सक्रिय मामले 351 और घटकर इनकी संख्या 12,673 रह गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.65 लाख तक पहुंच गयी। इस दौरान छह और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6,962 हो गयी है। इस वायरस से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 8.45 लाख हो गयी है।तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 11,520 रह गयी। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7.74 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 97 फीसदी हो गयी।

केरल में बुधवार को नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामले बढ़कर 65116 तक पहुंच गए। राज्य में कोरेाना संंक्रमितों की कुल संख्या 5.78 से अधिक और स्वस्थ होने वालों की संख्या 5.11 लाख से पार है।कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,26,19,931 हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 33.62 लाख मामले पीछे है।

TAGGED:
close