जनआहार संचालक के बेटे ने लगाई फांसी…मृतक की मोबाइल जब्त…पीएम रिपोर्ट का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—-तोरवा थाना क्षेत्र के हेमुनगर में 19 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह की है। उस समय युवक अपने घर में अकेला था। मृतक युवक और उसका पिता मिलकर रेलवे स्टेशन में ठेके में जन आहार की कैंटिन चलाते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार हेमुनगर स्थित ब्रिज के नीचे किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक की उम्र करीब 19 साल है। युवक और उसका पिता मिलकर रेलवे स्टेशन में जन आहार कैंटिन चलाते हैं। घटना सुबह की है। युवक उस समय घर में अकेला था।

                     तोरवा पुलिस ने बताया कि युवक रोज की तरह रेलवे स्थित जन आहार कैंटिन रात्रि को बंद किया। रोज की तरह कैंटिन में ही सो गया। सुबह युवक का पिता आया। कैंटिन खोलने के बाद युवक नहाने के लिए घर गया। करीब 12 बजे युवक कैंटिन नहीं आया तो पिता घर पहुंचा। फांसी पर लटकी लाश को देखते ही पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी।

                            सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पता भेजा गया। परिवेश तिवारी ने बताया कि बाप और बेटा मिलकर कैंटिन चलाते थे। दोनों मध्यप्रदेश मुरैना जिले के जालौन के रहने वाले हैं। पंचनामा कार्रवाई के दौरान युवक की जेब से मोबाइल मिली है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है।

Share This Article
close