फांसी पर झूला युवक..पुलिस में मामला दर्ज..शराब का आदी था सोनू

TORAVA THANAबिलासपुर– तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह में ट्रक ड्रायवर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ड्रायवर का नाम सोनू यादव है। बताया जा रहा है कि सोनू शराब का आदी था। रोज की तरह शराब पीकर घर आया। अपने कमरे में चला गया। फांसी कब लगाया किसी को खबर नहीं हुई। सुबह लाश को नायलोन की रस्सी में लटकते हुए देखा गया।

Join WhatsApp Group Join Now

                               तोरवा पुलिस को सुबह जानकारी मिलि की देवरीडीह निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक युवक का नाम सोनू यादव है।

           पंचनामा कार्रवाई के बाद मिली जानकारी के आधार पर तोरवा पुलिस ने बताया कि सोनू ट्रक ड्रायवर का काम करता था। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि 25 साल का सोनू यादव शराब का आदी था। रोज की तरह शुक्रवार की शाम घर नशे में ही आया। बिना खाना खाए कमरे में सोने चला गया। प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। चूंकि यह हमेशा का मामला था..इसलिए मामले को गंभीरता से नहीं लिया और घर के लोग सोने चले गए।

                                 पुलिस को पिता ने बताया कि सुबह सोनू को जगाने गया। बावजूद इसके दरवाजा नहीं खोला। ना ही कमरे में किसी प्रकार की हलचल हुई।  किसी तरह अंदर झांककर देखा तो दंग रह गया। चिल्लाने के बाद आस पास के लोग इकठ्ठे हो गए। दरवाजा तोड़कर अंदर गए। सोनू का शरीर नायलोन की रस्सी पर लटका हुआ था।

             तोरवा पुलिस ने बताया कि बयान के बाद मामले को दर्ज कर सोनू के शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...