बृक्ष क्रांति को ग्रामीणों का मिला समर्थन..किसी ने लिया गोद तो..किसी ने किया पौधों का नामकरण ..जोगी युवा ब्रिगेड ने रोप दिया 6 सौ अधिक पौधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—विक्रांत वृक्ष संकल्प काफिला पौधरोपण अभियान के मदनपुर पहुंचा। जनता कांग्रेस नेता विक्रांत तिवारी के साथ युवाओं की की टोली ने रोड के दोनों तरफ पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद टीम ने बमरी कांटे से पौधों को चारो तरफ घेराव कर सुरक्षित भी किया। क्यारी बनाकर पानी भी डाला।
 
              वृक्ष क्रांति जोगी छाया अभियान के दीपक राही ने बताया कि अभियान ने अब जन अभियान का रूप ले लिया है।गांव गांव में स्थानीय लोग साथ आकर पेड़ो को गोद ले रहे हैं।  देखभाल करने का संकल्प भी ले रहे हैं। पेट्रोल पंप, ढाबा संचालक, आस पास के दुकानदार, यहाँ तक कि गांव के लोग आस पास झोपड़ी पौधों की रखवाली भी कर रहे हैं।
 
        दीपक ने बताया कि जनभागीदारी से हमारे उद्देश्य की पूर्ति होना निश्चित है।  आने वाले सालों में रास्ते पे सैकड़ो छायादार वृक्ष क्रांति को ब्यान करेंगे। 
 
                       वृक्ष क्रांति के संकल्पित सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा आज कुल 322 पौधे लगाए गए। इसमें शीशम,पीपल, गुलमोहर, जामुन, बेल, सीताफल, आँवला प्रमुख हैं। साथियो के साथ हमने पेडों को बमरी के कांटों से घेरा बना कर बचाने का प्रयास किया है।  आज और कल का कुल आंकड़ा 618 पेडों का हो चुका है। 
 
                   विक्रान्त तिवारी ने बताया कि कल संकल्प का अंतिम पड़ाव माँ महामाया की नगरी रतनपुर की पावन भूमि पर होगा।  हम बायपास मोड़ पर बड़ पीपल और नीम के पेड़ लगा कर संकल्प पूर्ण करेंगे। अभियान के दौरान हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। किसी ने पौधे को गोद लिया है तो कोई पौधो का नामकरण कर बचाने का संकल्प लिया है।
 
                        कार्यक्रम में विक्रान्त तिवारी,दीपक राही, सुनील वर्मा, हरनारायण साहू, रामकुमार लुनिया, इब्राहिम मसीह, , विपिन टाइटस,मनीष पटले, लक्षमण लहरे,पुष्पराज देवांगन, धर्मेंद्र साहू आदि क्रांतिकारी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close