बार्डर पर दम तोडने वाले 57 किसानों को श्रद्धांजलि..युवा कांग्रेस नेताओं ने जलाया अलख..कहा..जिद छोड़े सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— केन्द्र सरकार की तीनों कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन में अब तक 57 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। मृत किसानों को आज कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस भवन कार्यालय के सामने दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती जलाया। साथ ही नम आखों से श्रद्धांजलि भी दी है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार की तीनों कृषि कानून के खिलाफ बयान दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कांग्रेस नेताओं ने आज केंद्र सरकार की कृषि बिल के विरोध में दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन के दौरान मृत 57 किसानों को श्रद्धांजलि दी है। युवा कांग्रेस नेताओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन भी रखा। साथ ही कृषि बिल को लेकर देशभर में अन्नदाताओं के आंदोलन का समर्थन भी किया है।

     युवा नेताओं ने बताया कि केंद्र की सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। यूवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी के निर्देश पर कैंडल मार्च निकालकर अन्नदाताओं को नम आंखों से याद किया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद मेमनण् अमितेश राय ने सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घर में ही मोमबत्ती टॉर्च जलाकर कैण्डल अभियान में हिस्सा लिया।

         अमितेश और जावेद ने कहा कि केंद्र सरकार बहरी और गूंगी हो गयी है। पिछले डेढ़ महीने से देश के किसान घर द्वार छोड़कर सड़क पर है। बावजूद इसके केन्द्र सरकार हिटलर शाही से बाज नहीं आ रही है। आंदोलन में अब तक  57 से अधिक अन्नदाताओं की जान जा चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद से टस मस नहीं हो रह ीहै।

            युवा नेताओं ने कहा कि केन्द्र की  कृषि बिल पूंजीपतियो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैस बिल से किसानों का भला नहीं होने वाला है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण भाई महेश दुबे अजय श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन समीर अहमद धर्मेश शर्मा देवेंद्र सिंह बाटू पंचराम सूर्यवंशी अखिलेश बाजपेयी जस्सास अशरफी रामाशंकर बघेल रिजवान खान विनय वैद्य ऋषि कश्यप वसीम खान वकार खान और  बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

close