शान से लहराएगा तिरंगा..देश की आन-बान-शान को प्रभारी मंत्री देंगे सलामी..जनप्रतिनिधि समेत कलेक्टर और अधिकारी जगह जगह फहराएंगे झण़्डा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- देश के कोने कोने में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन किया जाएगा। लोगों ने आजादी पर्व को ऐतिहासिक मनाने तैयारियों को भी पूरा कर लिया है। बिलासपुर में भी जगह जगह कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जगह जगह विशेष अतिथि झण्डा रोहहण करेंगे। पुलिस मैदा्न में निर्धारित समय पर प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल मुख्य कार्यक्रम में शिरकत कर सलामी लेने के साथ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।
 
पुलिस मैदान में ध्वजारोहण
    
                 बिलासपुर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल पुलिस मैदान में आयोजित आजादी पर्व के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जयसिंह अग्रवाल ठीक सुबह 9 बजे भारत की आन बान शान तिंरंगा फहराएंगे। इसके बाद सुबह सवा नौ बजे से शुरू होकर सुबह दस बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे। 11 से 12 के बीच स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर दो बजे कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। 
 
कलेक्ट्रोरेट में ध्वजारोहण
   
              जिला कार्यालय में कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर तिरंगा फहराएंगे। निगम में मेयर रामशरण यादव झण्डारोहण करेंगे। जिला पंचायत में अरूण सिंह चौहान 75 वीं वर्षगांठ पर झण्डे को सलामी देंगे।
 
प्रेस क्लब में ध्वजारोहण
 
               स्वतंत्रता दिवस पर राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब परिसर में प्रेस परिवार झणडारोहण कार्यक्रम में शिरकत करेगा।  प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ध्वज फहराएंगे।
 
विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण
 
                नगर विधायक शैलेष पाण्डेय सुबह सात विधायक कार्यालय देश के आन बान शान तिरंगा को लहराएंगे। इस दौरान सादगी भरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सभी को मास्क के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की बात कही गयी है।
 
कांग्रेस कार्यालय और जयस्तंभ में ध्वजारोहण
 
                   ज़िला कांग्रेस कमेटी  शहर /ग्रामीण स्वतन्त्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ  पर  सुबह 7.30 बजे कांग्रेस भवन में ज़िला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक झण्डारोहण करेंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी सुबह 8 बजे जयस्तम्भ चौक शनिचरी बाजार  में झण्डा को लहराएंगे। दोनों अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का प्रदेश के नाम सन्देश का वाचन करेंगे ।
 
                                 राष्ट्रीय पूर्व में संसदीय सचिव,विधायक,निगम,  आयोग के अध्यक्षगण ,सदस्यगण,महापौर,ज़िलापंचायत अध्यक्ष,,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,,प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला/शहर/सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई , पार्षद गण, एमआईसी सदस्य ,एल्डरमेन ,निर्वाचित जन प्रतिनिधि,सभी मोर्चासंगठन,अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी सदस्य ,कांग्रेस जन शाल होंगे ।
 
close