हल्द्वानी में प्रियंका का टीएस.जय ने किया स्वागत .शैलेष ने भी किया प्रचार.जनता से मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर– प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और नगर विधायक शैलेष पाण्डेय इन दिनों उत्तराखण्ड में चुनाव प्रचार अभियान में है। तीनो नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ हल्दवानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रिय़ंका गाधी से मुलाकात वस्तुस्थिति से अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रीय नेता के निर्देशों पर गौर भी किया।
 
                  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और नगर विधायक शैलेष पाण्डेय इन दिनों उत्तराखण्ड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हल्दवानी में तीनों नेताओं ने राष्ट्रीय नेता प्रियंका गाधी के साथ मंच साझा किया। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट भी मांगा।
                      प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी  नैनीताल में आम जनता की स्वाभिमान रैली को संबोधित किया। इसके पहले टीएस सिंहदेव और जय सिंह ने प्रियंका का स्वागत भी किया। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने जनता से आशीर्वाद मांगा। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।
 
            इस दौरान झारखंड विधायक दीपिका पाण्डेय प्रदेश सचिव पंकज सिंह और बड़ी संख्या में प्रदेश के दिग्गज नेता, महिला नेत्रियां भी मौजूद थी।
 
close