टीएस ने कहा..रमन को याद आयी 15 साल की कारगुजारियां..बताएं साथ में कौन बालू माफिया घूमता था..कहां से निकालता था बालू…बोले जोगी चुनाव लड़ते तो मिलता सहानुभूति वोट..न्याय यात्रा में नहीं कोर्ट में मिलेगा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—–मरवाही विधानसभा चुनावी घमासान में आज सीएम  और टीएस ने अलग अलग कुल 6 आमसभा को संबोधित किया। टीएस सिंह देव ने गौरेला के लालपुर और पेन्ड्रा के कोटमी आमसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान मरवाही के  पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर पन्द्रह साल की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सभा के बाद टीएस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार को माफिया राज कहने वाले रमन सिंह दरअसल अपनी कारगुजारियों का जिक्र कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               टीएस सिंहदेव ने गुरूवार को गौरेला पेन्ड्रा और  मरवाही में अलग अलग समय पर तीन आमसभा को संबोधित किया। उन्होने हर जगह अपने भाषण में मरवाही क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए पन्द्रह साल तक सत्ता पर काबिज रहने वाली भाजपा सरकार को बताया। 

नए जिले का होगा तेजी से विकास

                    टीएस सिंह देव ने सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने सवालों का जवाब दिया। साथ ही कहा नया जिला बनने के बाद जीपीएम जिले का तेजी से विकास होगा। अन्य जिलों की तरह जीपीएम में भी सभी विभाग खुलेंगे। अब लोगों को सैकड़ों किलोमीटर दूर बिलासपुर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

100 बिस्तर का खुलेगा अस्पताल

                  मंच से इशारों ही इशारों में बताया कि चुनावी दौर है। इसलिए मंच से किसी प्रकार की घोषणा किया जाना आचार संहिता के खिलाफ माना जाता है। लेकिन इतना तो निश्चित है कि जब जिला बनता है तो 100 बिस्तर का अस्पताल का होना निश्चित है।

रमन पर निशाना..कहा अपनी कारगुजारियों को याद किया

                            रमन सिंह का प्रदेश सरकार पर माफिया राज लगाए जाने के आरोप पर टीएस ने कहा..दरअसल उन्हें अपनी कारगुजारियों पर एक बार जरूर गौर करना चाहिए। शायद उन्होने अपनी कारगुजारियों का जिक्र किया है। उन्हें बताना चाहिए कि उनके साथ कौन बालू  माफिया साथ में घूमा करता था। निकाय का कौन जनप्रतिनिधि बालू निकालता था। उनके साथ घूमा करता था। दरअसल उन्हे बताना चाहिए था कि साथ में घूमने वाले किस नदी का बालू निकाला करते थे। 

सहानुभूति वोट जैसी बात नहीं

            जोगी परिवार की सहानुभूति वोट किसकी तरफ जाएगा। सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जोगी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसलिए सहानुभूति वोट जैसी  बात ही नहीं है। सिंहदेव ने कहा कि सत्ताधारी दल ही विकास का माध्यम होता है। इसलिए मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ही जीत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नया जिला बना है। इसलिए यहां जल्द ही मूलभूत जिला स्तरीय सुविधाओं का तेजी से विकास होगा। 

  जोगी का नहीं कांग्रेस का वोट

                              जोगी फैक्टर के सवाल पर टीएस ने कहा कि जोगी कांग्रेस से जुड़े थे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का सम्मान से नाम लेते थे। उन्हें जो वोट मिलता था..स्वाभाविक रूप से कांग्रेस का था। 2001 से लेकर पार्टी में रहने तक जोगी को कांग्रेस का ही वोट मिलता था। वोट कांग्रेस के नाम पर ही जोगी को मिल रहा था। अब उनकी पार्टी या परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में नहीं है। कांग्रेस का वोट कांग्रेस को ही मिलेगा। जोगी फैक्टर का सवाल ही नहीं उठता है।

यात्रा में नहीं..कोर्ट में न्याय

                                  जोगी परिवार की न्याय यात्रा पर पाबन्दी के सवाल पर कांग्रेस स्टार प्रचारक ने कहा कि न्याय कोर्ट में मिलता है। यात्रा में नहीं। उन्होने सवाल के अंदाज में जवाब दिया कि जोगी की जाति मामले की बात उठाई किसने..जाहिर सी बात है भाजपा की समीरा पैकरा ने। इसलिए आज जाति मुद्दे पर भाजपा नेता सवाल नहीं कर सकते है।

close