और फिर कलशयात्रा को सरगुजा राजा ने बना दिया एतिहासिक..विधायक,कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया साथ ..पढ़ें..टीएस ने किसे दिया..10 लाख का तोहफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-शहर में जगह जगह भगवान परशुराम जयंति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने अलग अलग तरीके से कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी आस्था और विश्वास को जाहिर भी किया। जगह जगह कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया। इसी क्रम में हटरी चौक से गोलबाजार होते हुए सिम्स स्थित हनुमान मंदिर तक विप्र समाज ने कलश यात्रा निकालकर अपनी आस्था और विश्वास को प्रकट किया। कलश यात्रा में आम और खास सभी लोग शामिल हुए। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सबसे बड़ी बात कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीए सिंहदेव भी विधायक शैलेष पाण्डेय और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय के साथ कलश .यात्रा में शिरकत किया। सिंहदेव ने इस दौरान विधि विधान से कलश को अपने सिर पर रखा। और भगवान परशुराम को प्रणाम कर प्रदेश और बिलासपुर के लिए शुभाशीष मांगा। इस दौरान राजा सरगुजा ने वैदिक परम्परा के अनुसार सिर पर कलश को रखा। और भगवान परशुराम का जयघोष भी किया।

                  नजारा को देख आने जाने वाले लोग राजा सरगुजा को आम आदमी की तरह सिर पर कलश लेकर चलते देख अपने आप को रोक नहीं पाए। देखते ही देखते कलश यात्रा का काफिला बहुत बड़ा हो गया। इस दौरान सिंहदेव की सुरक्षा व्यवस्था..नाममात्र औपरचारिक बनकर रह गयी। आम जनता कलशयात्रा में शिरकत करने के साथ ही अपने आप को पूरे समय प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के आस पास बनाकर रखा। जिसने भी सिंहदेव को सिर पर कलश लेकर चलते देखा वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। राजा सरगुजा की विनम्रता और सरलता का कायल हो गया।

               कलश पदयात्रा में स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय और कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने साथ निभाया। दोनो नेताओं ने भी भगवान परशुराम का जयघोष किया। इस दौरान पूरे समय आम से लेकर घास तक ऐतिहासिक कलश यात्रा को लेकर जमकर चर्चा रही। 

कांग्रेस कार्यालय को दस लाख का योगदान 

            कलश यात्रा में शामिल होने से पहले टीएस सिंहदेव ने सीजी वाल से बातचीत की। उन्होने बताया कि यात्रा में शामिल होने आए हैं। भगवान परशुराम से आशीर्वाद भी मांगा है कि प्रदेश और देश में चारो तरफ खुशहाली हो। लोग भाईचारा के साथ विकास के पथ पर बढ़ें।

             सिंहदेव ने बताया कि एक एक बूंद से सागर बनता है। और एक एक ईट से भवन का निर्माण होता है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए दस लाख का योगदान दिया है। सभी लोगों के प्रयास से ही जिला कांग्रेस कार्यालय का निर्माण होगा। 

close