मोटरसायकल को कबाड़ बनाते दो आरोपी गिरफ्तार ..4 बाइक का सामान बरामद..आरोपियों को जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने जिन्दा बाइक को कबाड़ बनाते दो आरोपियों को गिऱप्तार किया है। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसायकल के पार्ट समेत एक जिन्दा बाइक बरामद किया है। 
                      थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि शहर में लगातार मोटरसायकल चोरी की शिकायत मिल रही है। इसी क्रम में एक सप्ताह पहले अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से बाइक चोरी करने वाले आरोपियो को पकड़ने में सफलता मिली है। गुरूवार को दो आरोपियों को चोरी की बाइक को काटते पकड़ा गया है।
                  पकड़े गए दोनो आरोपियों को चोरी की बाइक काटकर पार्ट बेचने से पहले ही धर दबोचा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसायकल का  पार्ट  बरामद किया गया। । जबकि एक बाइक को कटने से पहले ही जब्त कर लिया गया।
             पकडे गए दोनो आरोपियों ने बताया कि  एक मैगनेटो के सामने से पार किया है। इसके अलावा दो मोटरसायकल इंद्रपुरी के पास से चोरी किया है। चोथी मोटरसायकल तालापारा से पार किया है।
              पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम नितेश कुमार टण्डन और भुवन सोनवानी है। दोनो आरोपी सिरगिट्टी के रहने वाले हैं।
close