बलात्कार के अलग अलग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार..दोनों ने नाबालिगों को दिया झांसा..किया दैहिक शोषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सकरी पुलिस ने बलात्कार के दो अलग अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी नाबालिग लड़की को झांसा देकर दैहिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद दोनों ने ही शादी करने से ना केवल इंकार किया। बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। दोनो फरार आरोपियों को शिकायत के बाद सात दिनों के अन्दर अलग अलग ठिकानों से धर दबोचा गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास सकरी थाना निवासी रामदुलार ने ने 29 जनवरी को  थाना में शिकायत दर्ज कराया। अपनी शिकायत में रामदुलार ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात आरोपी अपहरण किया है। 

          सकरी थानेदार सागर पाठक ने बताया कि मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद आरोपी की पता साजी शुरू हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की को भगाने वाले युवक का नाम करन बंजारे पिता रमेश बंजारे है। करन भी अटल आवास में ही रहता है । कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को भी बरामद किया गया।

           पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार किए जाने की बात को कबूल किया। आरोपी के खिलाफ 366, 376 समेत पाक्सो एक्ट 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

            वही एक अन्य मामले में  अटल आवास निवाी की ही शिकायत पर नाबालिग के साथ बलात्कार और अपहरण के आरोप में शनि टण्डन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की का पिता रघुवीर ने थाना पहुंचकर 28 जनवरी को अपराध दर्ज कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पता साजाी के बाद शनि टण्डन को धर दबोचा। 

              पुलिस ने लड़की बरामद कर उसके माता पिता के हवाले किया। आरोपी शनि टण्डन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट 4 ,6 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार के बाद न्यायालय के हवाले किया गया।

close