दो अलग अलग चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार..तीसरा फऱार..कीमती आभूषण जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा कर एक लाख रूपयों से अधिक की सम्पत्ति बरामद किया है।दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
            सरकन्डा पुलिस को 5 अक्टूबर 21 को जानकारी मिली कि चिंगराजपारा निवासी पिंटू गंधर्व अपने घर में सोने चांदी के चोरी के जेवर छिपा कर रखा है। इसी तरह दूसरे प्रकरण में जानकारी मिली कि सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी शिव प्रसाद और बबलू  चोरी का सिलेंडर,मोबाइल मोबाइल बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है।
 
                      दोनों मामले की जानकारी के बाद थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने सारी जानकारियों को आलाधिकारियों के साथ साझा किया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप के निर्देश पर टीम को मौके पर रवाना किया गया। संदेही पिंटू गंधर्व को पकड़ कर पूछताछ किया गया । आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने भाई जोधर गंधर्व के साथ मिलकर अटल आवास चिंगराजपारा में सोने चांदी के जेवर को छिपाकर रखा है।
 
                आरोपी के निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र लॉकेट गेहूं दाना और चांदी के करधन पायल बिछिया समेत अन्य सोने चांदी के आभूषण को बरामद किया गया। आईपीएस की धारा 380 का अपराध कायम कर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने पिंटु को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा आरोपी जोधर गंधर्व फरार है। फरार आरोपी की गहनता के साथ तलाश किया जा रहा है। 
 
                 सरकन्डा थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे मामले में शिव प्रसाद उर्फ बबलू केवट निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान संदेही ने बताया कि 2 माह पूर्व चिंगराजपारा स्थित एक घर से एक मोबाइल और 0गैस सिलेंडर नगदी चोरी की है। आरोपी के निशानदेही की निशानदेही पर मोबाइल और गैस सिलेंडर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 380 का अपराध दर्ज किया गया। दोनो ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।
 
                      कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश, तिवारी सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय ,प्रमोद सिंह ,अविनाश कश्यप, लगन खांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
close