पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..लहराते पकड़ाए आरोपी..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पिस्टल के साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पकडे गए आरोपियों का नाम स्वप्निल शर्मा और अमन रात्रे है। 
 
            मुखबीर से जानकारी मिली कि होमगार्ड चौक के पास स्कूटी सवार दो व्यक्ति हाथ में पिस्टल रख लहरा रहे हैं। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने  मौके पर  दो व्यक्ति  को एक स्कूटी से कुदुदंड की ओर जाते देखा। पुलिस ने घेराबन्दी कर दोनो को धर दबोचा। आरोपियों में एक ने अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी प्रथम अस्पताल के पास सरकंडा का रहना बताया। दूसरे आरोपी ने अपना नाम जरहाभाटा निवासी अमन रात्रे बताया।
 
             दोनों की तलाशी के दौरान स्वप्निल वर्मा के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल बरामद किया गया। इसके अलवा एक नग जिंदा कारतूस लोड जब्त किया गया। जबकि अमन रात्रे की तलाशी लेने पर  एक जिंदा कारतूस बरामद किया् गया। 
 
                   दोनों आरोपियों को खुलेआम  पिस्टल रखकर आम लोगों में डराने के आरोप में पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्एस एक्ट 25,27  का अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार भी कर िया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close