68 पाव देशी मदिरा के साथ पकड़ाए दो आरोपी…अलग अलग कार्रवाई..आबकारी एक्ट के तहत दोनो को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-तोरवा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में  68 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पकड़ा गया एक आरोपी कर्रा मस्तूरी के रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी एर्रमशाही का निवासी है। दोनो को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
कर्रा निवासी लालखदान ढेकी से गिरफ्तार
 
तोरवा पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर लालखदान ढेकी से मस्तूरी कर्रा निवासी श्याम लाल केंवट को आबकारी एक्ट के तहत के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास छानबीन के दौरान कुल 33 पाव देशी मदिरा शराब बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, सउनि भरत लाल राठौर आरक्षक 110 धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक 318 रमेश अंचल एवं महिला आरक्षक 523 इफरानी खान विशेष भूमिका रही है।
35 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त
 
देवेन्द्र खाण्डेकर पिता पुनीराम खाण्डेकर उम्र 21 साल पता एरमसाही थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम गगन ढाबा मेनरोड ग्राम ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ०ग०
मुखबीर की सूचना पर देवेन्द्र खाण्डेकर नामक व्यक्ति को मोटर सायकल क्रमांक सीजी सीजी 10 ए.एस. 1396 से पावर हाउस तरफ से लालखदान ढेका की तरफ जाते पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ढेका निवासी देवेन्द्र खाण्डेकर बताया। छानबीन में आरोपी के कब्जे से एक झोला में 35 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त किया गया। आबकारी एक्ट 34 (2) का अपराध दर्ज किया गया। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, उप निरीक्षक अमृत लाल साहू आरक्षक अशोक चंद्राकर, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप की विशेष भूमिका रही है।
close