चोरी की मोटरसायकल समेत दो आरोपी गिरफ्तार.. आरोपियों ने कबूल किया जुर्म..दोनों भेजे भेज गए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–हिरी पुलिस ने चोरी की सामान के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनो आरोपी सुनियोजित तरीके से रात्रि को मंसूबों को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों को पास से पुलिस ने मोटर सायकल और अन्य कीमती सामानों तो जब्त किया है।
 
               हिर्री पुलिस के अनुसार प्रार्थी नजीर हुसैन निवासी हरदी ने रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी ने बताया कि ग्राम हरदी मे टायर पंचर बनाने का उसका दुकान है। ताला  तोडकर मोटर सायकल और अन्य कीमती सामानों को अज्ञात चोर ने पार कर दिया है।
 
                पुलिस कप्तान दीपक झा और एडिश्नल एसपी रोहित झा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। खोजबीन के दौरान मुखबीर की सूचना पर दो संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान ताला तोड़कर चोरी का अपराध कबूल किया।
 
            पकडे गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद शरीफ शेख और शिव, शंकर गोस्वामी  बताया। दोनों ने हिर्री थाना क्षेत्र के हरदी बाजार का होना बताया। आरोपियो की निशानदेही पर मोटरसायकल और करीब 43 हजार रूपयों का सामान बरामद किया गया।  दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 का अपरध दर्ज किया गया। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय के हवाले किया गया।
TAGGED:
close