307 के दो आरोपी गिरफ्तार..एक नाबालिग भी शामिल..दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकू से किया वार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने 307  के फरार दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हमले के समय उपयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
 
                    पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे संजीव गुप्ता अपने भाई देवा गुप्ता के साथ दुर्गा विसर्जन देखने जा रहे थे। इसी दौरान मगरपारा चौक के पास राहुल उर्फ तरुण भीमटे निवासी  मगरपारा नाबालिग समेत दो अन्य साथियों ने बिना किसी कारण चाकू से हमला कर दिया। 
 
              चाकू के हमले से देवा गुप्ता की अतड़ी बाहर आ गयी। इसी दौरान आरोपी तरूण के अन्य साथियों ने बेल्ट और प्लास्टिक पाइप से मारपीट किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 307 ,294 ,323 506 ,34 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                 घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों राहुल अरुण भीमटे और नाबालिग को तत्काल हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिोयं ने अपराध को कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया। दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
close