नाबालिग समेत दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार ..दोनों नाबालिग लड़कियों ने दर्ज कराया बयान.. रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों के दैहिक शोषण और अपहरण प्रकरण में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की गयी है। 
 
                रतनपुर थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के पिता ने थाना पहुंचकर बताया कि 14 अगस्त को 14 और 16 की नाबालिग लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची।
 
                दोनों अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। अलग अलग अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी को आलाधिकारियों को दी गयी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आलाधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम का गठन कर अपराधियों की पता साजी तेज की गयी। 
 
                  मुखबीर की सूचना और जांचपड़ताल के बाद दोनों लड़कों को कोटा से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक नाबालिग पाया गया।
 
                           परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंची दोनों लड़कियों ने सिलसिलेवार जानकारी दी। लड़कियों ने बताया कि दोनों लड़कों ने प्यार मोहब्बत और शादी का झांसा देकर अपहरण किया। अपहरण की घटना को स्कूल जाते समय अंजाम दिया। दोनों लड़के उन्हें कोटा थाना क्षेत्र के पड़ावपारा डोंगरी ले गए। यहीं पर दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद रतनपुर लाकर छोड़ दिया।
 
                 लड़कियों ने दोनों आरोपियों का नाम भी बताया। पकड़े गए दोनो आरोपी में एक नाबालिग है। दूसरे आरोपी का नाम बबला मरावी ऊर्फ खीलाल है। दोनों लड़कों ने पूछताछ के दौरान अपहरण और बलात्कार की घटना को कबूल किया। 
 
                    हरविन्दर ने बताया कि दोनो नाबालिग लड़कियों का किशोर न्यायालय में बयान के बाद नाबालिग समेत दूसरे बलात्कारी के खिलाफ धारा आपीसी की धारा 363, 366, 376 और 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। नाबालिग समेत आरोपी बबला मरावी को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया। 
close