महिला समेत समेत चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार.. आरोपियों पर अलग अलग थानों में अपराध दर्ज.. दो लाख रूपयों से अधिक की कीमती सामान जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने सोने चांदी जेवरात समेत बाइक मोबाइल चोरी के आरोपियों को पकड़ा है। चोरी को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में कई अपराध दर्ज है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

   एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताय कि राजकिशोर नगर निवासी अल्पना मंहत ने थाना मौजूद होकर बताया कि  अज्ञात चोरो ने छत से घर में प्रवेश कर मोबाइल, सोने के आभूषण समेत एटीएम और अन्य दस्तावेजों को पार कर दिया है। 

 
                  रपट लिखे जाने के बाद सरकन्डा पुलिस ने छानबीन के दौरान मुखबीर की सूचना पर
 दो आरोपियों समेत खरीदार महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मुकेश गुप्ता निवासी खपरी और वीर सिंह है। बीर सिंह के खिलाफ अन्य थानों में कई मामलों में अपराध दर्ज है।जबकि चोरी के सामान खरीदने वाली महिला जानकी चंदुआभाटा तारबाहर की रहने वाली है।
 
            पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों की निशानदेही पर महिला के पास से चोरी का सामान मोबाइल, सोने के टॉप्स बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से नगद भी बरामद हुआ है।
 
           एडिश्नल एसपी उमेश ने खुलासा किया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों ने तखतपुर, कोटा, तारबाहर और अन्य थाना क्षेत्रो में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों से चोरी की एक स्कूटी समेत एक सायकल, सोने के दो मंगलसूत्र 15 तोला चांदी का पायल भी जब्त किया गया है। आरोपियों से बरामद सामाग्री की कुल कीमत करीब दो लाख रूपयों से अधिक है। .
 
               आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी समेत उप निरीक्षक अशोक दुबे, हरनारायण पाठक, बलबीर सिंह, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप और स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
close