दो सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया..पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..6 लाख की सट्टापट्टी,नगद जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाइल आनलाइ सट्टा खिलाते 2 सटोरियों को पकड़ा गया है। 6 लाख की सट्टा पट्टी समेत पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 हजार नगद, 3 नग मोबाइल, सट्टा पर्ची बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
10 अप्रैल 2022 की शाम  एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को जानकारी मिली कि सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी  में 2 व्यक्ति मोबाइल से आनलाइन आईपीएल पर सट्टा खिला रहे हैं। एन्टी क्राइम टीम प्रभारी हरविन्दर सिंह और सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने टीम के साथ  चिल्हाटी क्षेत्र में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया।
 
             मौके पर दोनो आरोपी आनलाइन राजस्थान और लखनऊ के  बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते धर दबोचे गए। पूछताछ के दौरान दोनो सटोरियों ने आनलाइन सट्टाबाजी का अपराध कबूल किया। 
 
            सटोरियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 नग मोबाइल, नगदी 23 हजार रुपये, 6 लाख का सट्टा पट्टी जब्त किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1) नितेश शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा  निवासी जयराम नगर थाना मस्तूरी बिलासपुर।
2) अशोनीत केसवानी पिता अशोक केशवानी निवासी बहतराई रोड सरकंडा बिलासपुर।
 
संपूर्ण कार्यवाही में शामिल टीम के सदस्य
 
         एन्टी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी , उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, सत्य कुमार पटले का महत्व योगदान रहा।
close