दो आरक्षक निलंबित…पुलिस कप्तान ने दिया विभागीय जांच का आदेश..कहा..कर्मचारियों को देंगे कॉप ऑफ मंथ का खिताब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने दो आरक्षकों के खिलाफ शिकायत जांच के बाद सख्त कदम उठाया है। पुलिस कप्तान एक आरक्षक को निलंबित तो दूसरे को लाइन अचैच किया है। पुलिस कप्तान के सख्त दमक से विभाग में हलचल मच गयी है। आदेश जारी करने के बाद पुलिस कप्तान ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। अच्चा काम करने  वाले कर्मचारी को प्रत्येक महीने कॉप आफ द मंथ का खिताभ दिया जाएगा।
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने एक आदेश जारी कर थाना चकरभाठा थाना के आरक्षक योगेश साहू को निलंबित किया है। आदेश के अनुसार शिकायत की प्रारंभिक जांच में योगेश साहू को दोषी पाया गया है। अवैध रूप से फोन-पे के माध्यम से पैसा लेने के आरोप है। योगेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ विभागीय जांच का निर्देश दिया जाता है। 
पुलिस कप्तान ने एक अन्य माम थाना सरकंडा आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव को लाइन अटैच किया है। आरक्षक मोरज सिंह पर  ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की शिकायत पर  निलंबन के साथ लाईन अटैच किया है। साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। बताते चलें कि पिछले दिनों पुलिस कप्तान देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण करने मोपका चौकी पहुंचे। मौके पर  आरक्षक संतोष राठौर को ड्यूटी दौरान सोते हुए पाया गया।
  पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले में प्रत्येक महीने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की जा रही है। चुने गए कर्मचारियों को नगद, गुड सर्विस एंट्री और प्रशंसापत्र के साथ कर्मचारी का फोटो सभी पुलिस कार्यालयों में लगाया जाएगा। सभी चौकियों में सम्मानित कर्मचारी का फोटो नोटिस बोर्ड पर पूरे माह चस्पा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 
     एसपी ने स्पष्ट किया कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। अवैध काम में शामिल अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
close