महिलाओं के साथ दो नशे़ड़ियों की मारपीट..थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)=काठाकोनी की महिला समूह ने शराबियो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समूह की महिलाओं ने सकरी थाना पहुंचकर शराबियों से गांव को मुक्त किए जाने की माग की है। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया है।
 
                ग्राम पंचायत काठाकोनी जूनापारा मोहल्ले की महिला महिला समूह ने सकरी थाना पहुंचकर शराबियों की उत्पात को लेकर शिकायत की है। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास गांव में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने शराब के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
 
              महिलाओं ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन शाम को गांव में नशा मुक्ति अभियान की रैली निकाली जाती है। एक दिन पहले महिला समूहों की रैली निकली थी। इसी बीच गांव में रहने वाले जवाहर छात्रे और संजय कौशिक ने  भिलौनी मोड़ के पास महिला समूहों के साथ अश्लील गाली गलौचकिया है। विरोध करने पर दोनों ने महिलाओं के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनो युवक नशे की हालत में थे।
 
              महिलाओं ने दोनो आरोपियों को पकड़ने और गांव को शराब मुक्त बनाने को लेकर सकरी पुलिस से सहयोग मांगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गांव में शांति व्यवस्था भंग किए जाने का रिपोर्ट दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close