रतनपुर पुलिस की दो अलग कार्रवाई..नकली कट्टा और गुप्ती बरामद..दोनो आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामले में हथियार लहराने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
           रतनपुर पुलिस ने नकली कटटा लेकर घूमते युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रमेश कुमार कुरै है। आरोपी युवक ग्राम मोहभठा थाना बिल्हा का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने नकली कट्टा बरामद किया है। जांच पड़ताल के दौरान बरामद कट्टा नकली पाया गया। पुलिस ने रमेश कुमार कुर्रे पर प्रतिबंधक अपराध दर्ज किया है।
 तलवार रहते युवक पकड़ाया     
          रतनपुर पुलिस ने गुप्ती लहराते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम परमेश्वर कुमार केवट है। आरोपी ग्राम लखराम का रहने वाला है। पुलिस ने धारदार हथियार को बरामद किया है। 
          पुलिस के अनुसार मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चौक में धारदार गुप्ती लेकर घूम रहा है। हथियार के सहारे लोगों को डरा धमका रहा है। जानकारी मिलते ही टीम ने धावा बोला। परमेश्वर कुमार केवट को घेरकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से कवर वाला धारदार हथियार गुप्ती को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
close