शराब तस्करी करते दो कोचिया पकड़ाए..12 लीटर मदिरा बरामद..दोनों पर दर्ज हुआ अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने कोचियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 12लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 168 और 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
           सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार लाकडाउन की स्थिति में जिले की सभी शराब दुकानें बंद हैं। लेकिन शराब के शौकीन और कोचियों की सक्रियता इस दौरान लगातार बनी हुई है।इसी बात के मद्देनजर पुलिस कप्तान  प्रशांत अग्रवाल ने शराब की अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का ऩिर्देश दिया है।
 
                 मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व शराब की जरूरत पूरा करने कच्ची शराब बनाकर क्षेत्र में खपा रहे हैं। जानकारी के बाद असामजाकि तत्वों की एक एक गतिविधियों पर नजर रखा गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि पॉलिथीन की झिल्ली में भरकर दो व्यक्ति अवैध शराब बेचने जा रहे है। 
 
                पुलिस की दो टीम बनाकर कोचियों के खिलाफ पृथक पृथक कार्रवाई की गयी। दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए एक व्यक्ति ने अपना नाम चंद्र प्रकाश साहू और दूसरे ने अमर सिंह बताया। दोनों के पास से 9 और साढ़े तीन लीटर शराब बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। 

close