कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म में घुसे दो शातिर मुर्गीचोर… कीमती सामानों पर किया हाथ साफ.दोनों गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने सेन्दरी स्थित कड़कनाथ फोल्ट्री फार्म में घुसकर कीमती सामनों पर हाथ साफ करने वाले दो मुर्गीचोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुखबीर की खबर पर कोनी पुलिस ने कीमती सामान बेचते पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों ने मिलकर अब तक कई चोरी को अंजाम दिया है।
 
पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
 
1) राहुल पासी पिता संतोष पासी निवासी सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा
2) कन्हैया केंवट पिता बजरंग केंवट निवासी सांईस कालेज के सामने डबरीपारा थाना सरकंडा
 
बरामद चोरी का सामान
 
           हीरो होण्डा स्पलेण्डर क्रमांक CG 10 AG 7691, एग्जास्ट फैन, सिलिंग फेन, घटना मे उपयोग किया प्लायर।
 
            कोनी पुलिस के अनुसार कश्यप कालोनी पुराना बस स्टैण्ड निवासी अभिजीत राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेन्दरी में कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का संचालन करता है। 11 मार्च को रात्रि करीन तीन बजे के आसपास किसी ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर चोरी को अंजाम दिया है।आरोपी रोशनदान की जाली अन्दर घुसा। और उसने फार्म के अंदर रखे सामान पंखा और एग्जास्ट फैन को पार कर दिया। कड़कनाथ मुर्गे पर भी हाथ साफ किया। 
 
                          अभिजीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया। पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी  स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी शुरू की गयी।
 
            इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम बिरकोना मे युवक चोरी का पंखा बेचने का प्रयास कर रहा है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर संदेही राहुल पासी को हिरासत में लिया गया। संदेही ने पूछताछ के दौरान बताया कि अपने साथी कन्हैया केंवट के साथ इशिता कडकनाथ पोल्ट्री फार्म सेंदरी में चोरी को अंजाम दिया है।
 
              पूछताछ के बाद आरोपियों से सिलिंग फेन और घटना मे उपयोग किए गए मोटर सायकल, प्लायर को बरामद किया है। इसके अलावा एग्झास फेैन को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
close