अनियंत्रित कार की चपेट में आए दो ग्रामीण..एक की मौत..दूसरा गंभीर..सिम्स में चल रहा ईलाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–( टेकचंद कारड़ा)—खपराखोल में मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से तेंदुवा निवासी की घटना स्थल पर मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल 112 के सहयोग से ईलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स में दाखिल कराया गया है। 
               पुलिस के अनुसार खपराखोल स्थित क्रेशर प्लांट से काम के बाद राहुल यादव और परमेश्वर खुसरो सायकिल से अपने घर तेंदुवा लौट रहे थे। इसी दौरान मेन रोड पर अनियंत्रित वैगन आर कार की दोनो चपेट में आ गए।  टक्कर इतनी भयंकर थी कि राहुल यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा व्यक्ति परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
            जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस ने घायल को 112 के सहयोग से बिलासपुर स्थित सिम्प में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति का नाम परमेश्वर खुसरो है।
TAGGED:
close