मौत के दो साल बाद पत्नी को न्याय..पति ने वैवाहिक जीवन को ऐसे किया बेकार..सुसाइड नोट से एक्सपर्ट ने किया खुलासा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अन्ततः करीब दो साल आठ दिन बाद गहन छानबीन और पुख्ता प्रमाण के बाद चकरभाठा पुलिस ने पत्नी की आत्महत्या मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार तीन साल की शादी में पति ने एक बार भी पत्नी से नजदीकी नहीं बनाया। तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर लिया। मामले का खुलासा सुसाइड नोट की जांच पड़ताल के बाद हुआ है। आरोपी पति का नाम नागेन्द्र यादव है। 
चकरभाठा पुलिस के अनुसार तारीख 21 नवम्बर 2021 को जानकारी मिली कि CISF हिर्री माइंस निवासी पुजा यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के बाद मामले में तत्काल मर्ग कायम किया गया। पंचनामा कार्यवही के बाद प्रकरण को विवेचना में लिया गया। 22 नवम्बर को जांच के दौरानमृतिका के मकान से एक सुसाईड नोट क्षत विक्षत हालत में पुलिस के हाथ आया।
टुकड़े टुकड़े हुए सुसाइड नोट को हस्तलिपी विशेषज्ञ रायपुर को जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि राईटिंग मृतिका पूजा यादव की है। मृतिका की शादी करीब 3 वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान उसे किसी प्रकार का वैवाहिक सुख नहीं मिला। मृतिका के बच्चे भी नही थे। पति के साथ किसी प्रकार का शारिरिक सुख भी नही होना पाया गया। 
 पति से प्रताडित होकर पूजा ने आत्महत्या कर लिया। पुख्ता जानकारी के बाद आरोपी पति नागेन्द्र याद को आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
close