दो युवकों पर चाकू से हमला..एक अपोलो, दूसरा सिम्स में भर्ती..चाकू के साथ आरोपी भी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने पुरानी रंजिश में चाकूबाजी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियो का नाम तेजस उरांव और रामायण निषाद है। दोनो शुभम् विहार मंगला के रहने वाले है। दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 307,294,506  के तहत गिरफ्त कर न्यायालय में पेश किया गया है। 
 
             सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम ने बताया कि 27 खोली निवासी प्रकाश मिश्रा तीन जनवरी को थाना पहुंचकर चाकू से जानलेवा हमला करने का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वह तीन जनवरी को रात्रि करीब 9 के आसपास गौरव यादव, शिशिर रूद्रा, आसिफ खान और युवराज सिंह मानक के साथ खड़ा खथा। इसी बीच सन सिटी मंगला का तेजस उरांव बुलेट मे आया और पुरानी रंजिश को लेकर  युवराज सिंह मानक के साथ गाली गलौच करने लगा। मारने की धमकी भी दिया। जब युवराज ने गाली गलौच का विरोध किया तो तेजस ने चाकू युवराज सिंह मानक के गले पर हमला कर दिया।
  
               बीच बचाव करने पहुंचे आसिफ के सिर पर तेजस उरांव ने चाकू हमला किया। युवराज
के गला मे गंभीर चोट पहुंच। तुरंत अपोलो अस्पताल  में भर्ती कराया गया। आसिफ खान का इलाज सिम्स में चल रहा है।
 
                   कलीम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस टीम के सहयोग से तत्काल घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के साथ आरोपी से हथियार और बुलेट को जब्त किया गया।
close