राजा रघुराज स्टेडियम में U 23 ट्रायल..सचिव ने बताया..खिलाड़ियों को करना होगा शर्तों का पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने अन्डर 23 अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता का एलान किया है। बिलासपुर का अंडर-23  ट्रायल 24 अप्रैल को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। क्रिकेट संघ बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर 24 अप्रैल को सभी खिलाड़ियों को  राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 8 बजे ट्रायल में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
 
               क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि खुशी की बात है कि  अंडर- 16 ,अंडर -19  और सीनियर प्रतियोगिता की तरह ही इस साल  अंडर – 23  इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले  सिर्फ ट्रायल के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन स्टेट टीम के लिए किया जा रहा है। लेकिन इस साल अन्डर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में प्रदर्शन के आधार खिलाड़ियों का चयन टीम के लिए किया जाएगा।
 
     विन्टेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट ने फैसला किया है कि अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता  का प्लेट ग्रुप मैच 25 अप्रैल से  और एलीट ग्रुप मैच 15 मई से  आयोजित किया जाएगा।
 
         बिलासपुर अंडर 23 ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8:00 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में पहुंचना होगा। सभी खिलाड़ियों को आठवी, दसवी और बारहवीं के अंकसूची साथ लाना होगा। आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो वैक्सिंन सर्टिफिकेट के अलावा 500 रूपए ट्रायल शुल्क भी खिलाड़ियों को लाना होगा।
 
            खिलाड़ियों के पास सफेद रंग की वेशभूषा और किट का होना जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close