अनियंत्रित कार नाले में गिरी..दोनो कार सवार गम्भीर रूप से घायल..,डायल 112 ने बचाई जान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

तखतपुर( टेकचंद कारड़ा),,. तखतपुर बिलासपुर मार्ग स्थित खम्हरिया में अनियंत्रित एक कार नाले में गिर गयी। कार सवार दो लोगो को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों घायलों को कार से 112 की सहायता से  बाहर निकाला गया। बहरहाल दोनो को तखतपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है।
     खम्हरिया स्थित नाले में अनियंत्रित होकर कार के गिरने से कार सवार दो लोगो को गंभीर चोट पहुंची है।  पुलिस के अनुसार तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग ग्राम खमरिया के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार में  सवार दोनो को 112 की टीम ने बाहर निकाला।
          बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बिलासपुर कुदुदण्ड के रहने वाले है। घायल खुशीद पिता अनवर खोखर,और खालिद पिता साल्वे दोनों किसी कार्य से तखतपुर गए थे। बिलासपुर लौटते समय  वापसी खमरिया के पास कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में गिर गई । दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए 112 को सूचना दी गई। घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

TAGGED:
Share This Article
close