केन्द्रीय बजटः अटल ने कहा..नहीं आया मोदी का चमत्कारी फार्मूला..नायक ने बताया.बाजार निराश.बोले अभय कर्मचारी किसान महिलाएं निराश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने केन्द्र सरकार की बजट को किसान विरोधी बताया है। काँग्रेस नेता ने बजट पर दिए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमें उम्मीद थी कि मोदी सरकार किसानों की आय को दो गुनी करने कोई चमत्कारी फार्मूला बताएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखने और सुनने को मिला है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मोदी सरकारी की बजट को किसान विरोधी बताया। उन्होने कहा कि पूरा देश उम्मीद में था कि किसानों की आय दुगुना करने प्रधानमंत्री कोई चमात्कारी फार्मूला लाने वाले हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी निर्मला सीतारमण ने देश को निराश करने वाला बजट थोप दिया है। अटल ने बताया कि बजट पूरी तरह से पूंजीपतियों के लिए तैयार किया गया है। बजट से साफ जाहिर हो गया है कि मजदूर,किसान,महिला,और बेरोजगारों  के लिए अब  बुरे दिन प्रारम्भ हो गये है। बजट  से निराशा हाथ लगी है ,छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भी नही है। 

             प्रमोद नायक ने कहा कि बजट आने के पूर्व ही शेयर मार्किट में 10 दिनों के भीतर निवेशको के 11 लाख करोड़ रूपये डूब गए। शेयर   बाज़ार बताता है कि आर्थिक जगत में बजट को लेकर कोई उत्साह नही है।  बजट का राजकोषीय घाटा ही बता रहा है, कि देश की आर्थिक स्थिति कहाँ पहुँच चुकी है।  शताब्दी के सबसे बडे मंदी के दौर में उपभोक्ताओ को मायूसी हाथ लगी है। 

                   अभय नारायण राय ने कहा कि नौकरी पेशा वर्ग को टैक्स स्लैब नही बदलने से निराशा  हाथ लगी है। कर्मचारी मजदूर,महिलाएं और मध्यम वर्गीय परिवार बजट आने के बाद हतप्रभ है। महंगाई से लोग त्रस्त हैं। दैनिक उपयोगी वस्तुओ , विशेष कर खाद्य तेल और सब्जियों ,गैस सिलेंडर लोगो का बजट बिगाड़ रहा है। आज के बजट में पेट्रोल पर 2 .50 रुपए और डीजल पर 4.00  रुपए कृषि शेस लगाने से परिवहन महंगा होगा। परिवहन महंगे होने से आम जरूरत की वस्तुएं महंगी होंगी।

TAGGED: , , , ,
close