विश्वविद्यालय छात्रा का यौन शोषण..सहपाठी गिरफ्तार..उत्तर प्रदेश भागने के पहले पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोनो पुलिस ने रिपोर्ट के बाद 24 घण्टे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जानकारी के बाद आरोपी गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था। पुलिस के अनुसारस शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म। गर्भवती होने पर पीड़िता का गर्भपात भी कराया।
 
                पुलिस के अनुसार 5 परवरी 2021 को थाना  पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रिवर व्यू कालोनी निवासी आरोपी अभिषेक त्रिपाठी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। गर्भपात भी कराया। अब शादी से इंकार कर रहा है। पीडिता ने बताया कि आरोपी अभिषेक से उसकी पहचान अक्टूबर 2021 में  गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई।
 
          आरोपी रिवर व्यू कालोनी मे किराये के मकान में रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान वह  गर्भवती हो गयी। इसके बाद जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी साफ इंकार कर दिया।एक बार फिर झांसे मे लिेकर गर्भपात कराया।
 
               पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ आपीसी की धारा-376(2)(ढ) अपराध पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोनी पुलिस आरोपी की पतासाजी शुरू की। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी की लगातार पता-ठिकाना बदलता रहा।
 
               शिकायत के 24 घंटे के अन्दर आरोपी को नेहरु चौक, के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपराध कबूल किया। इस दौरान उसने बताया कि वह अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था।

TAGGED: , , ,
close