UPSC के नए चेयरमैन नियुक्‍त हुए प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, अरविंद सक्‍सेना का लिया स्‍थान

Chief Editor
2 Min Read

दिल्ली।शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ लोक सेवा आयोग भारत के नौकरशाहों और राजनयिकों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। प्रोफेसर जोशी वर्तमान में आयोग के सदस्य हैं। UPSC के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ, UPSC में एक सदस्य की रिक्ति भी हो गई है।CGWALL News के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रो. जोशी, अरविंद सक्सेना की जगह लेंगे जो शुक्रवार को अयोग के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। प्रो. जोशी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष थे और मई 2015 में UPSC में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। वर्तमान में, भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग तीन चरणों में सालाना सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।

Share This Article
close